आगरालीक्स… आपका ब्लड प्रेशर क्या है, नहीं पता तो ब्लड ग्रुप की तरह से ब्लड प्रेशर की भी जांच करा लें, यह सामान्य (120/80 ) से अधिक है तो इसे कंट्रोल करें, नयति मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मथुरा द्वारा वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे की थीम ‘‘नो योर नंबर्स’’ के प्रति जागरूक किया गया। कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के प्रमुख और कार्डियक साइंसेज के चेयरमैन डॉवेणुगोपाल राम राव ने कहा, ‘‘उच्च रक्तचाप जानलेवा स्थिति है, जिसमें रक्त का दबाव सामान्य दायरे से ज्यादा होता है। अनुमान के मुताबिक हाइपरटेंशन की वजह से हर साल करीब 11 लाख लोगों की मौत होती है, जिनमें से करीब 11 प्रतिशत मौत के मामले भारत में होते हैं। न्यूरो-इंटरवेंशनल सर्जरी एवं मिनिमल इनवैसिव न्यूरोसर्जरी के प्रमुख डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा, ‘‘हाइपरटेंशन सेरेब्रो वैस्कुलर एक्सिडेंट (सीवीए) या स्ट्रोक का महत्वपूर्ण कारणों में से एकहै। नेफ्रोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. कृष्ण मोहन ने कहा, ‘‘उच्च रक्तचाप और किडनी का संबंध है। उच्च रक्तचाप जहां किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है और क्रोनिक किडनी डिज़िज (सीकेडी) का कारण हो सकता है, वहीं किडनी की बीमारियों की वजह से उच्च क्तचाप हो सकता है। नयति हॉस्पिटल 18 और 19 मई, 2016 को कार्डियक एवं न्यूरो के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया .
मरीजों ने अनुभव किए साझा
नयति सेंटर ऑफ कार्डियक सेंटर में कार्डियक सर्जरी के माध्यम से इलाज करा चुके सफलतापूर्वक उपचार किया गया है, वे भी इस जागरूकता पहल में सहयोग के लिए एक साथ 15 मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए।
ऐसे रखें रक्तचाप नियंत्रित
नमक का सेवन कम करें। लाल मांस (रेड मीट), अंडे की जर्दी, तैलीय एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थ से परहेज करें। अल्कोहल का सेवन कम करें।
प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम करें।
अध्यात्म, योग, सत्संग में हिस्सा लें
उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए संयमित आहार का पालन करें :
– एक ग्लास गर्म पानी के साथ एक चम्मच नींबू का रस और दो
चम्मच शहद मिलाकर लेना चाहिए।
Leave a comment