
(इंटरनेट फोटो)
मेट्रो शहरों की तरह से ही आगरा में भी पूल पार्टी होने लगी हैं। इसमें कपल शामिल होते हैं, युवक और युवतियां नशा करने के साथ ही रेन डांस में जमकर मस्ती करते हैं। इस तरह की पूल पार्टियां शहर से बाहर फॉर्म हाउस में आयोजित की जाती हैं। इसी तरह की पूल पार्टी सिकंदरा क्षेत्र में आयोजित की गई थी। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई, पुलिस के पहुंचते ही युवक और युवतियों के होश उड गए। पुलिस को देख युवक और युवतियां भागने लगे, पुलिस ने फॉर्म हाउस से बीयर सहित अन्य सामाना जब्त किया है।
गाडियों में आए युवक युवतियां, मस्ती की थी तैयारी
सोमवार को शाम होते ही सिकंदरा क्षेत्र के फॉर्म हाउस पर युवक और युवतियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। गाडी में मस्ती करते हुए युवक और युवतियां फॉर्म हाउस में पहुंचने लगे, स्थानीय लोगों को शक हुआ उन्होंने फॉर्म हाउस में युवक और युवतियों के अश्लील हरकत करने की जानकारी दी, इस पर पुलिस पहुंच गई।
देर रात तक होती है मस्ती, कपल ही किए जाते हैं शामिल
पूल पार्टी शाम से शुरू होती है और देर रात तक चलती है, इसमें युवक और युवतियां बीयर पीने के साथ सिगरेट के झल्ले बनाते हैं, इसके साथ ही रेन डांस में जमकर मस्ती करते हैं। इस तरह की पार्टियों में अश्लीलता भी होती है, इसलिए केवल कपल को ही एंट्री दी जाती है।
कपल स्वैप कर करते हैं मस्ती
पूल पार्टी में कपल को स्वैप करने का भी खेल चलता है, इसमें युवक और युवतियां अपने पाटर्नर एक्सचेंज कर लेते हैं, इसके बाद जमकर मस्ती करते हैं। इस तरह की पार्टियों पर प्रतिबंध है, प्रशासन से अनुमति लेकर ही इस तरह की पूल पार्टी की जा सकती हैं।
Leave a comment