आगरालीक्स …आगरा की मस्जिदों में तलाशी के बाद 89 जमातियों को क्वारंटाइन किया गया है, इनके कोरोना संदिग्ध होने की आशंका पर जांच कराई जाएगी, 14 दिन तक इन्हें अलग रखा जाएगा। पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
दिल्ली के निजामुदृदीन की जमात के शामिल होने के बाद देश भर में पहुंचे जमातियों में कोरोना की आशंका पर जांच की जा रही है। ऐसे में आगरा में पुलिस की 12 टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने आगरा के मंटोला, ताजगंज, जगदीशपुरा शाहगंज, एमएम गेट, कोतवाली, वजीरपुरा क्षेत्र की मस्जिदों में तलाशी लिन, इन मस्जिदों से 89 जमाती मिले हैं, इन सभी को मधु रिसोर्ट, सिकंदरा में क्वारंटाइन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच गई, पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इन सभी के सैंपल लिए जाएंगे।
निजामुददीन से आए हैं 28
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के संयुक्त अभियान के बाद 89 जमातियों को क्वारंटाइन किया गया है। इसमें से 28 जमाती निजामुददीन क्षेत्र से आए हैं, इनकी स्क्रीनिंग भी कराई गई है। वहीं, अन्य जमाती अलग अलग जगह से आए हैं, इनसे पूछताछ की जा रही है कि ये कहां से और कब आगरा में आए। आगरा में आने के बाद किसके संपर्क में रहे, जिससे संपर्क में रहने वाले लोगों को भी चिन्हित किया जा सके।
89 के लिए जाएंगे सैंपल
89 जमातियों में से सभी के सैंपल लिए जाएंगे, इनकी स्क्रीनिंग भी जाएगी। जिससे कोरोना संक्रमित जमाती को अलग किया जा सके, इन्हें 14 दिन तक क्वारंटाइन किया जाएगा।