आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव दो और मरीजों की मौत हुई है, एक महिला मरीज है, कोरोना के केस 1020 पहुंच गए हैं।
आगरा में कोरोना पॉजिटिव दो और मरीजों की मौत हो गई, 58 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कोरोना के 12 नए केस आए हैं। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1020 हो गई है। कोरोना संक्रमित 54 साल के कौशलपुर निवासी मरीज और 64 साल की शाहगंज निवासी महिला मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, इन दोनों की मौत हो गई।
12 जून को 12 नए केस, 1020 हुई संख्या
आगरा में शुक्रवार यानी 12 जून को कोरोना के 12 केस आए हैं, 3 लोग ऐसे हैं जिनकी सर्जरी करने से पहले कोरोना की जांच कराई गई, ये तीनों कोरोना पॉजिटिव हैं। आगरा कैंट क्षेत्र निवासी 27 साल के युवक, ताजगंज निवासी 38 साल की महिला मरीज और 36 साल के अवधपुरी निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती 75 साल की महिला मरीज कोरोना संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए मरीजों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। 75 साल की नूरी गेट निवासी महिला मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 66 साल के खंदारी निवासी मरीज, 50 साल की शमसाबाद निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
सात साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव
कोरोना संक्रमित देवरी रोड निवासी मरीज के सात साल के बेटे, पालीवाल पार्क निवासी 21 साल की महिला मरीज, शाहगंज निवासी 45 साल के मरीज, 43 साल के ताजगंज निवासी मरीज, 54 साल के शाहगंज निवासी मरीज और 35 साल के मलपुरा निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
