आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के 12 नए केस आए हैं, कोरोना के केस 1020 पहुंच गए हैं। आपरेशन से पहले कोविड की जांच कराई गई, इसमें कोरोना पॉजिटिव आया है, 75 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।
आगरा में शुक्रवार यानी 12 जून को कोरोना के 12 केस आए हैं, 3 लोग ऐसे हैं जिनकी सर्जरी करने से पहले कोरोना की जांच कराई गई, ये तीनों कोरोना पॉजिटिव हैं। आगरा कैंट क्षेत्र निवासी 27 साल के युवक, ताजगंज निवासी 38 साल की महिला मरीज और 36 साल के अवधपुरी निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती 75 साल की महिला मरीज कोरोना संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए मरीजों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। 75 साल की नूरी गेट निवासी महिला मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 66 साल के खंदारी निवासी मरीज, 50 साल की शमसाबाद निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
सात साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव
कोरोना संक्रमित देवरी रोड निवासी मरीज के सात साल के बेटे, पालीवाल पार्क निवासी 21 साल की महिला मरीज, शाहगंज निवासी 45 साल के मरीज, 43 साल के ताजगंज निवासी मरीज, 54 साल के शाहगंज निवासी मरीज और 35 साल के मलपुरा निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।