आगरालीक्स..(Agra News 29th July) आगरा में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है, केरल सहित कई राज्यों में कोरोना बेकाबू हो रहा है। वहां से आ रहे लोगों की जांच शुरू कर दी गई है।
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर काबू में आ चुकी है लेकिन तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए सख्ती की जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है।
केरल सहित दक्षिण भारत से आने वाले यात्रियों की जांच
देश में केरल में कोरोना के केस सबसे अधिक आ रहे हैं, ऐसे में केरल से आने वाले लोगों की कोरोना की जांच कराई जा रही है। आगरा कैंट स्टेशन पर उतर रहे सभी यात्रियों की कोरोना की जांच कराई जा रही है। एंटीजन टेस्ट करने के साथ ही सैंपल आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
बुखार, सर्दी जुकाम आने पर कराएं जांच
मौसम बदलने के साथ ही सर्दी जुकाम और बुखार के केस बढ गए हैं। सर्दी जुकाम के मरीजों की स्क्रीनिंग के बाद कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं, सरकारी और निजी ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।