आगरालीक्स..(Agra News 29th July) आगरा में एक अगस्त के लिए कोरोना की नई गाइड लाइन जारी की जानी है, अभी दो दिन की साप्ताहिक बंदी है, कोरोना की तीसरी लहर से बचाव को देखते हुए साप्ताहिक बंदी में छूट की उम्मीद कम है।
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर के काबू में आने के बाद बाजार खोल दिए गए हैं। जिम से लेकर सिनेमाघर खुले हुए हैं लेकिन दो दिन की साप्ताहिक बंदी जा रही है।
शनिवार और रविवार को बाजार बंद
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए बाजारों में भीड कंट्रोल करने के साथ ही मास्क पहनने की अपील की जा रही हैं। इसके साथ ही शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी में मुख्य बाजार बंद रखे जा रहे हैं, बाजार खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।
रात 10 बजे तक खुल रहे बाजार
अभी बाजार सुबह छह से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है, मॉल से लेकर मुख्य बाजार रात 10 बजे तक खुल रहे हैं। शुक्रवार रात 10 बजे बाजार बंद होने के बाद सोमवार को खुल रहे हैं।
एक अगस्त से कोरोना की नई गाइड लाइन
एक अगस्त से कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन जारी की जाएंगी लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते अभी और छूट मिलने की उम्मीद नहीं है। दो दिन की साप्ताहिक बंदी जारी रह सकती है।