Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Couple killed in road accident in Agra
टॉप न्यूज़

Couple killed in road accident in Agra

car
आगरालीक्स
 …………..आगरा में लंगड़े की चौकी पर भीषण हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई, कार दो ट्रोला के बीच में आ गई क्षत-विक्षत शव इसमें बुरी तरह फंस गए। इन्हें निकालने के लिए कार को गैस कटर से काटा गया।
बल्केश्वर एन्क्लेव निवासी राम निवास अपनी पत्नी सुनीता को आई 10 कार (यूपी -80 सीएच 2511) को पफोर्ट स्टेशन से लेकर लौट रहे थे। वे लंगडे़ की चौकी की तरफ से कमला नजर की ओर हाईवे क्रास कर रहे थे। गिट्टी लदा ट्रक (आरजे05जीए 6749) खंदारी की ओर से आ रहा था। इसने जैसे ही लंगड़े की चौकी ओर टर्न लिया, कार से जा टकराया। कार में साइड से टक्कर लगी। ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया।
ट्रक के साथ कार घिसटते ही सामने से आ रहे लोहे के ठोस पाइप से लदे ट्रॉला ( आरजे05जीए 8485) से जा टकराई। दोनों बड़े वाहनों की टक्कर में कार बुरी तरह से पिच गई। इसे चला रहे पुरुष और पास की सीट पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उनके क्षत-विक्षत शव कार में बुरी तरह से फंस गए। ट्रक और ट्राला के चालक भाग गए।
इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव निकालने के लिए पहले कार को बेलचे और सरियो की मदद ली। इसके बाद गैस कटर से काटा गया। इसके चलते हाइवे पर जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Is 60 Shops and Hotel of Raja ki Mandi Market demolish, team start, Revenue Department team measurement…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, क्या आगरा के राजा की मंडी मार्केट में ध्वस्त हो...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police arrested the friend accused of murdering the youth, two others are wanted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. दोस्त ही निकला कातिल. गला दबाकर...

टॉप न्यूज़

Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश...

error: Content is protected !!