मथुरालीक्स…(7 June 2021 Mathura) मथुरा में चचेरे भाई ने युवक को छत से फेंका, मौत. पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अपनी ससुराल में रह रहा था युवक
मथुरा में अपनी ससुराल में मकान बनाकर रह रहे युवक को उसके ही गांव के चचेरे भाई ने शराब पिलाकर छत से फेंक दिया. चचेरे भाई को छत से फेंकने के बाद युवक फरार हो गया. परिजन घायलवस्था में हॉस्पीटल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात को रौशुगड़ी निवासी रामनिवास बरसाना देहात में रह रहे अपने चचेरे भाई राजू पुत्र भगवान सिंह के पास इको गाड़ी से आया था. आरोप है कि रामनिवास ने पहले राजू के साथ छत पर बैठकर शराब पी फिरी उसके बाद राजू को छत से फेंक दिया. रामनिवास घटना स्थल से भाग गया. राजू की पत्नी को छत से गिरने की काफी देर बाद पता चला. परिजन घायल राजू को इलाज के लिए मथुरा हास्पिटल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया. प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई, परिजनों ने तहरीर दी है जिस पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है जांच कर कार्यवाई की जा रही है. मौत का स्पष्टीकरण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल सकेगा.