नईदिल्लीलीक्स… भारत-इंग्लैंड के टेस्ट मैचों में दर्शकों को अनुमति देने पर मंथन कर रही है। भारतीय टीम को क्वारंटान में रहना होगा। श्रीलंका के खिलाफ जो रूट का शतक समेत क्रिकेट की अन्य खबरें।
बीसीआई दर्शकों के लिए बना रही प्लान
भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान स्टेडियम में दर्शक नजर आ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है। बोर्ड स्टेडियम की क्षमता के पचास फीसदी दर्शकों को अनुमति देने पर विचार कर रहा है। इसके लिए बीसीसीआई तमिलनाडु क्रिकेट संघ, गुजरात क्रिकेट संघ के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत कर रहा है। बीसीसीआई ने इस बारे से क्रिकेट आस्ट्रेलिया से भी सलाह ली है। भारत इंग्लैड के दो मैच चेन्नई और दो मैच अहमदाबाद में खेले जाने हैं।
भारतीय टीम एक सप्ताह रहेगी क्वारंटाइन में
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक सप्ताह क्वारंटीन में बिताना होगा। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी 27 जनवरी को चेन्नई में एकत्रित होंगे। पहला मैच पांच फवरी से खेला जाना है।
दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी बंगलौर से खेलेंगे
आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी हर्षद पटेल औऱ डेनियल सैम्स रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की तरफ से खेलेंगे। इन दोनों ऑलराउंडरों को ट्रेडिंग विंडो के तहत बंगलौर को ट्रांसफर कर दिया गया है। ट्रेडिंग विंडो चार फरवरी तक खुली है।
जो रूट ने फिर जड़ा शतक
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक 126 नाबाद और जोंस बटलर के अर्द्धशतक 55 नाबाद की बदौलत अपनी पहली पारी में स्थिति मजबूत कर ली है। समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। इससे पहले श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 381 रन का स्कोर खड़ा किया था।
बैन स्ट्रोक भारत के लिए रवाना
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बैन स्ट्रोक भारत दौरे के लिए इंग्लैंड से भारत रवाना हो गए हैं। स्ट्रोक वर्तमान में श्रीलंका से हो रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।