आगरालीक्स…आगरा रीजन में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या. मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, घात लगाकर बदमाशों ने घेरकर मारा…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक अधिवक्ता की सुबह सवेरे घात लगाकर बदमाशों ने हत्या कर दी. अधिवक्ता आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे कि तभी सूनसान इलाके में बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से भाग निकले. घटना से इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. साथी अधिवक्ताओं ने घटना को लेकर हंगामा किया जिसे बाद में पुलिस ने शांत करा दिया. मामले की जांच की जा रही है.

ये है पूरा मामला
थाना दक्षिण के गांव लालऊ में अधिवक्ता शिवशंकर दुबे रहते थे. आज सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनपट पर उन्होंने अपनी बेटे की बेटी अन्या को स्कूल छोड़ा और वहां से दस मिनट बाद ही लालऊ से बैदी जाने वाले रोड पर टहलने के लिए निकले तभी शक्ति ग्लास के समीप अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक के बेटे ने कहा कि पिता का झगड़ा मोहल्ला भीम नगर में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ जिला मुख्यालय पर हुआ था. दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही साथी अधिवक्ता भी वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया. हालांकि बाद में पुलिस ने सभी को शांत करा दिया.
पुलिस के अफसर भी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम भी पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई हे. पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी चेक कर रही है. इस मामले में पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है.