नईदिल्लीलीक्स… इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मैच में बाबर और शकील के अर्द्धशतक। बाकी बल्लेबाजी फ्लाप। इंग्लैंड की महिला फिर जीतीं।
चाय-पाकिस्तान के छह विकेट पर 177 रन
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कराची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान की जीत के आसार कम नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में चाय तक छह विकेट पर 177 रन बनाए हैं।
कुल बढ़त 127 रन, इंग्लैंड जल्द समेटने की कोशिश में
आगा सलमान एक रन पर और फहीम अशरफ 0 पर हैं। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बाबर 54 और शकील ने 53 रन बनाए हैं। पाकिस्तान की कुल बढ़त अब 127 रन की हो गई है। इंग्लैंड पाकिस्तान को समेट कर फिर जीतने की उम्मीद करेगा।
इंग्लैंड महिला ने वेस्टइंडीज को चौथे टी-20 मैच में भी रौंदा
दूसरी ओर इंग्लैंड महिला और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज का बुरा हाल कर रखा है। अब तक खेले गए चारों मैचों में बुरी तरह से हराया है। इंग्लैंड ने चौथे टी-20 में 131रन का स्कोर बनाया, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 82 रन पर ही सिमट गई। इंग्लैंड ने 49 रन से मैच जीत लिया।