आगरालीक्स….सनसनीखेज, एक सप्ताह से लापता युवक का खेतों में मिला कंकाल. परिजनों ने किया हंगामा. मंजर देख कांप गए लोग…पुलिस कर रही जांच
आगरा मंडल के टूंडला में एक सप्ताह से लापता युवक का कंकाल खेत में पड़ा मिला है. परिजनो ने गांव के ही पिता पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराइ्र है. वहीं परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया और युवक के अवशेषों को उठने नहीं दिया. पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच की जाएगी कि यह कंकाल लापता युवक का ही है या फिर किसी और का. हत्या की जांच भी की जा रही है.थाना पचोखरा के गांव हिम्मतपुर में 22 साल का उस्मान रहता था. परिजनों का आरोप है कि तीन मई दोपहर को उस्मान घर से गया था और गांव के ही पिंटू शर्मा ने पेट्रोल पंप पर उसके साथ मारपीट की थी. इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटा था. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला. शनिवार दोपहर गांव से एक किलोमीटर दूर सड़क के पास खेत में लोगों ने नरकंकाल देखा. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पुलिस को खेत में कंकाल के पास पेंट, चप्पल, व पेड़ पर लटकी शर्ट और गड्ढे में मोबाइल मिला.
परिजनों ने किया हंगामाइस सबके आधार पर नर कंकाल की शिनाख्त उस्मान के रूप में हुई. पिता मुश्ताक ने हत्या का आरोप लगाते हुए पिंटू शर्मा, उसके बेटे अन्नू शर्मा व रिश्तेदार राहुल निवासी हिम्मतपुर थाना पचोखरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. इधर पुलिस ने इधर उधर बिखरे कंकाल को एकत्रित कर पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है.