आगरालीक्स…रिश्वतखोर डॉक्टरों को जेल भेजने के बाद अब निलंबन की कार्रवाई..पुलिस भर्ती परीक्षा के मेडिकल टेस्ट में कर रहे थे अभ्यर्थियों से वसूली…
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में अनफिट होने का डर दिखाकर पैसे वसूलने वाले दो सरकारी चिकित्सकों को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं अब दोनों के निलंबन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. इसके लिए एटा के सीएमओ ने इन दोनों को निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखा है. आगरा के डॉक्टर सहित दो अरेस्टपुलिस को इस फर्जीवाड़े की जानकारी तब हुई जब नगर कोतवाली प्रभारी के व्हाट्सअप पर कुछ वीडियो भेजे गए. इन वीडियो में डॉक्टरों द्वारा भर्ती अभ्यर्थियों से पैसे लेते देखा जा रहा था. मामला सामने आते ही एटा पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू की और छानबीन के बाद दो डॉक्टरों को अरेस्ट किया. इनमें आगरा के दिल्ली गेट परिणय कुंज निवासी डॉ. अनुभव अग्रवाल और एटा के विजय नगर निवासी डॉ. राहुल वाष्र्णेय हैं. डॉ. अनुभव अग्रवाल आगरा के प्रतिष्ठित अस्थि रोग विशेषज्ञ के बेटे हैं. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने मेडिकल से पहले ही अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को यह कहकर डराया कि वे अनफिट घोषित कर दिए जाएंगे. इसके बदले में उनेस मोटी रकम वसूली गई. यह पूरा खेल सुनियोजित तरीके से पैकेज डील के रूप में चल रहा था.