Tuesday , 20 October 2026
Home बिगलीक्स Crime News: Young man burnt alive on highway in broad daylight, angry people surrounded police station…#mathuranews
बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Crime News: Young man burnt alive on highway in broad daylight, angry people surrounded police station…#mathuranews

328

आगरालीक्स…हाइवे पर युवक को दिनदहाड़े जिंदा जलाया. डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, पत्नी और ससुरालियों से चल रही थी कलह….

आगरा मंडल के मथुरा जिले में हाइवे पर एक युवक को दिनदहाड़े जिंदा जलाने की घटना सामने आई है. जिंदा जलाने का आरोप मृतक के ससुरालियों पर लगाया गया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने को घेर लिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. मृतक की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उसका अपनी पत्नी व ससुरालियों से विवाद चल रहा था.

शादी के बाद से ही होने लगी थी कलह
मृतक युवक का नाम विजय निवासी महोली गांव थाना हाइवे है. विजय की शादी डेढ़ साल पहले रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही पति—पत्नी में कलह होने लगी थी. पत्नी ने इसकी जानकारी मायकेवालों को दी तो मायकेवाले बेटी को कुछ दिन ​के लिए घर बुला ले गए.

आज होना था समझौता
पति—पत्नी के बीच समझौते की बात तय हुई थी और गुरुवार आज ही हाइवे थाने में इनके बीच समझौता होना था. इसके लिए दोनों पक्ष थाने पहुंच रहे थे. दोपहर में थाने से पहले ही दोनों पक्ष मिले. यहां पर पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी. आरोप है कि आक्रोशित ससुरालियों ने विजय को दिनदहाड़े जिंदा जला दिया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. युवक को जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई.

इधर सूचना पर गांव वाले आ गए. आक्रोशित लोगों ने थाने को घरे लिया और नारेबाजी करने लगे. वहीं आरोपी मौका देखकर वहां से भाग निकले.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Tragic accident: Two young men riding a Royal Enfield Hunter die…#mathuranews

मथुरालीक्स…दर्दनाक हादसा. रॉयल एनफील्ड हंटर सवार दो युवकों की मौत. पेड़ से...

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

error: Content is protected !!