आगरालीक्स…आगरा में रोजगार मेला 30 जुलाई को. प्राइवेट सेक्टर की 300 से अधिक तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर होगी भर्ती.
सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि शासन/विभाग के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा द्वारा दिनांक 30-07-2024 को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सांई का तकिया, एमजी रोड, आगरा परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की नियोजकों द्वारा लगभग 300 से अधिक तकनीकी एंव गैर तकनीकी रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा / साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल रोजगारसंगम.यूपी.जीओवी.इन (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अथवा एन०सी०एस० पोर्टल (एनसीएसडाट जीओवीडाटइन) पर अपना ऑनलाईन पंजीयन कराकर तथा अपनी प्रोफाइल पूर्ण कर दिनांक 30-07-2024 तक आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं तथा अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा सहित उक्त दिनांक को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने वाले नियोजकों का विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है।