आगरालीक्स…आगरा के दो युवकों की मथुरा में एक्सीडेंट से मौत. परिवार में मचा रहा कोहराम. आज नम आंखों से दोनों का हुआ अंतिम सस्कार…दो अभी भी घायल
आगरा के नगलापदी के रहने वाले दो युवकों की मथुरा के बलदेव में एक्सीडेंट से दर्दनाक मौत हो गई. चार युवक एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जाने के लिए निकले थे. यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 124 पर इनकी बाइक फिसल गई जिसमें से दो युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. आज नगला पदी से पोइया घाट पर ले जाकर दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया.
आगरा के नगला पदी के रहने वाले आकाश शर्मा अपने दोस्त अनु, कालू और रोहित के साथ बाइक से हरिद्वार जाने के लिए शुक्रवार सुबह बाइक से निकले। एक्सप्रेस वे पर बारिश हो रही थी, मथुरा के बलदेव क्षेत्र में सुबह 10 बजे बारिश के कारण बाइक फिसल गई. बाइक के स्लिप होने से नगला पदी के रहने वाले आकाश शर्मा और उसके दोस्त अनु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहित और उसके साथी घायल हो गए. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.