आगरालीक्स.. आगरा में यूकेलिप्टस पेड पर चाइनीज मांझे में फंसे कौआ को तीन दिन बाद बचाया जा सका, डीएम पीएन सिंह को जानकारी देने के बाद नगर निगम और वन विभाग की टीम सक्रिय हुई, इसके बाद कौआ को बचाया जा सका।
आगरा के प्रतापपुरा चौराहे पर यूकेलिप्टस पेड पर चाइनीज मांझे में मंगलवार को एक कौआ फंस गया, वह बचने के लिए काउ काउ करने लगे, स्थानीय लोगों की नजर पडी, उसे बचाने के प्रचास किए लेकिन चाइनीज मांझे में वह बुरी तरह से फंसा हुआ था, नगर निगम और वन विभाग को सूचना दी उन्होंने ने भी प्रयास नहीं किए।
डीएम को दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को स्थानीय दुकानदारों ने डीएम कार्यालय में पेड पर कौआ के फंसे होने की जानकारी दी। कुछ ही देर में नगर निगम और वन विभाग की टीम पहुंच गई। कौआ को मुक्त करा दिया गया।