Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Dacoity in Posh New Loyers Colony Agra
बिगलीक्स

Dacoity in Posh New Loyers Colony Agra

dacoity
आगरालीक्स
 ….आगरा में खादी वर्दी में आए बेखौफ बदमाशों ने पॉश कॉलोनी में बंधक बनाकर आधे घंटे तक डकैती की, बदमाश  विवि के परीक्षा विभाग के प्रभारी, उनकी पत्नी और बेटे को बंधक  बनाकर लूटपाट कर फरार हो गए।
डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में बीएससी परीक्षा विभाग के प्रभारी डॉ दिलावर सिंह न्यू लॉयर्स कॉलोनी में तिकोनिया पार्क के पास रहते हैं। रविवार रात आठ बजे उनके घर की घंटी बजी, गेट खोलते ही छह बदमाश घर में खुद को बिजली वाले बताते हुए बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने अंदर बैठे दिलावर सिंह के मुंह में कपडा ठूंस दिया और पिस्टल लगा दी। उनकी पत्नी बबीता और धेवता विराट दूसरे कमरे में थे, एक बदमाश ने उन दोनों को कब्जे में कर लिया। जबकि एक अन्य बदमाश ने तीसरे कमरे में दिलावर सिंह के बेटे ललित को दबोच लिया। दिलावर सिंह, उनकी पत्नी, बेटे और धेवते को एक कमरे में बंद कर पिस्टल दिखाकर चाबी ले ली। अलमारी खोलकर कैश और ज्वैलरी लूट ली, विरोध करने पर मारपीट की।
आधे घंटे लूटपाट
बेखौफ बदमाशों ने आधे घंटे तक पॉश कॉलोनी के घर में लूटपाट की, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। लूटपाट करने के बाद बदमाश पफरार हो गए, किसी तरह बंधक मुक्त होने के बाद उन्होंने शोर मचाया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!