आगरालीक्स..(DBRAU, Agra News ) आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 75 कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई की है, कॉलेजों पर 50 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मई 2023 में हुई सम सेमेस्टर की परीक्षाओं का अभी तक पूर्ण परिणाम घोषित नहीं हुआ है। इसका एक बड़ा कारण कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय को आंतरिक, प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा के अंक उपलब्ध ना कराना सामने आया था।
इसके बाद विवि ने 30 मार्च तक कॉलेजों को यह चेतावनी देते हुए अंतिम मौका दिया कि इसके बाद भी अंक अपलोड नहीं किए गए तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि 75 कॉलेजों ने अभी तक अंक अपलोड नहीं किए हैं, इन कॉलेजों पर 50 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।