आगरालीक्स…(Today Programme in Agra ) आगरा में आज इस कार्यक्रम में समय निकाल कर जरूर जाएं, हर दिल अजीज स्वतंत्रता सेनानी का. महादेव नारायण टंडन की 21 वीं पुण्यतिथि पर कृत्रिम बुद्धिमता. (ARTIFICIAL INTELLIGENCEY) के सामाजिक एवम मानवीय पहलू पर किंग्स कॉलेज लंदन की सोम्या अभिषेक श्रीवास्तव चर्चा करेंगी।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेएन टंडन द्वारा अपने पिता जी स्वतंत्रता सेनानी का. महादेव नारायण टंडन की स्मृति में शनिवार को माथुर वैश्य सभागार, पचकुइयां चौराहा पर शाम 4.30 बजे से व्याख्यानमाला आयोजित की जा रही है।
स्वतंत्रता सेनानी मार्क्सवादी विचारक, भारतीय संस्कृति के हामी, पीड़ित, शोषित, मजदूर, किसानो के हिमायती, सांप्रदायिक ताकतों के घोर विरोधी, हर दिल अजीज स्वतंत्रता सेनानी का. महादेव नारायण टंडन की 21 वीं पुण्यतिथि पर परम्परागत रूप से आयोजित व्याख्यान क्रम 21 मे इस बार कृत्रिम बुद्धिमता (ARTIFICIAL INTELLIGENCEY) के सामाजिक एवम मानवीय पहलू विषयक व्याख्यान की वक्ता किंग्स कॉलेज लंदन की सोम्या अभिषेक श्रीवास्तव होंगी।
आगरा में आज ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम
राष्ट्र सेविका समिति द्वारा कोठी मीना बाजार में दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, इसमें शंख प्रतियोगिता के साथ ही मलखंब सहित अन्य प्रतियोगिताएं हैं
भाजपा का आज स्थापना दिवस समारोह है, इसके लिए सुबह 10 बजे भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
लगड़े की चौकी पर दोपहर दो बजे से व्यास भरत उपाध्याय द्वारा राम कथा की जा रही है
शिव पैलेस शास्त्रीपुरम में दोपहर दो बजे से भागवत कथा