आगरालीक्स…Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षाएं ओएमआर पर ही होंगे। औटा के विरोध पर कुलपति प्रो. आशुरानी बोलीं, सत्र को नियमित करने के लिए ओएमआर पर ही परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विवि की बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी और एमकॉम की विषम सेमेस्टर की परीक्षा नवंबर दिसंबर में होनी हैं। औटा परीक्षाएं लिखित कराने की मांग कर रहा है जबकि विवि प्रशासन ने ओएमआर पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। औटा ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।
ओएमआर पर ही होंगी परीक्षा
कुलपति प्रो. आशु रानी में प्रेसवार्ता में कहा कि परीक्षाएं ओएमआर पर ही होंगी, नई शिक्षा नीति के आधार पर कॉलेज इंटरनल एग्जाम और विवि के प्रैक्टिकल चाहें तो लिखित करा सकते हैं।