Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स DBRAU, Agra student union election 2017: ABVP Abhishek Mishra President and 3 other ABVP wins
बिगलीक्स

DBRAU, Agra student union election 2017: ABVP Abhishek Mishra President and 3 other ABVP wins

166

आगरालीक्स…. आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष एबीवीपी के अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष कृतिका, महासचिव चंद्रजीत, संयुक्त सचिव कुनाल, पुस्तकालय सचिव पर निर्दलीय चंचल जीत गई है।

सोमवार सुबह नौ बजे से विवि के खंदारी परिसर के सात बूथों पर मतदान के लिए छात्र आ रहे हैं। दोपहर 12. 30 बजे तक मतदान होगा, इसके बाद दोपहर 1. 30 बजे से सेठ पदम चंद जैन संस्थान में मतगठना होगी और शाम को परिणाम घोषित किए. अध्यक्ष पद पर री काउंटिंग करानी पडी, इस पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा की सीधी टक्कर निर्दलीय वरुण चौधरी से रही। अभिषेक मिश्रा को 12 मतों से विजयी घोषित किया गया। अभिषेक को 328 और वरुण चौधरी को 316 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की कृतिका सोलंकी ने शानदार जीत दर्ज की है। कृतिका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के अरुन कुमार भास्कर को 222 मतों के बड़े अंतर से मात दी है। कृतिका को 453 और अरुन को 231 वोट मिले। महासचिव पद पर एबीवीपी के चंद्रजीत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा छात्रसभा के आशीष यादव को 188 मतों से हराया।
चंद्रजीत को 402 और आशीष को 214 मित प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद पर एबीपीवी के कुनाल दिवाकर ने निकटतम उम्मीदवार एनएसयूआई की अंशिका शर्मा को 99 वोटों से पटखनी दी है। कुनाल को 331 और अंशिका को 232 वोट हासिल हुए। जबकि पुस्तकालय सचिव पद पर निर्दलीय पैनल से उतरीं चंचल पांडेय ने चुनाव में सबसे अधिक वोट बटोरने का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने 542 वोट झटककर एबीवीपी के सुधांशु जरारी को 304 वोटों के रिकार्ड अंतर से हराया। इंजीनियरिंग संकाय प्रतिनिधि के पद पर भी एबीवीपी ने डंका बजाया है।
उसके प्रत्याशी विशाल कुमार ने निर्दलीय अनुभव कुमार प्रजापति को 99 वोटों से हरा दिया। विशाल को 112 और अनुभव को मात्र 13 वोट मिले। जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर निर्दलीय अरुण कुमार ने 95 वोट हासिल कर एबीवीपी के हरि गोविंद को 50 वोटों से हराया। हरि गोविंद को 45 वोट मिल सके। इसी तरह कला संकाय में भी निर्दलीय उमाकांत ने एबीवीपी की प्रियंका शर्मा को 28 मतों से हराया। उमाकांत को 102 और प्रियंका को 74 वोट मिले। लाइफ साइंस संकाय से प्रमोद यादव, प्रबंध संकाय से कंचन यादव, ललित कला संकाय से रविकांत पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। जबकि होम साइंस संकाय प्रतनिधि के लिए किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया था।

ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष पद- 4 प्रत्याशी

– अभिषेक कुमार मिश्रा ( अभाविप, बीई, आइईटी)

– नवदीप यादव

(सपा छात्र सभा, एमए )

– सतीश सिकरवार (एनएसयूआइ पीजीडीएचटीएम, आइटीएचएम)

– वरुण चौधरी (निर्दलीय एमएसडब्ल्यू, आइएसएस)

उपाध्यक्ष पद- 4 प्रत्याशी

– कृतिका सोलंकी – (अभाविप एमए समाजशास्त्र, आइएसएस )

– अरुण भास्कर – (एनएसयूआइ बीई-)

– विनय प्रकाश – (सपा छात्र सभा, एमएचआरएम)

-श्याम किशोर सिंह – (निर्दलीय, एसएससी )

महासचिव पद- 4

– अभिमन्यु गौतम – (एनएसयूआइ पीजीडीसीए )

– आशीष कुमार यादव – (सपा छात्र सभा, बीई)

– चंद्रजीत यादव – (अभाविप बीकॉम वोकेशनल, दाऊदयाल वॉकेशनल संस्थान )

– नीरज कठेरिया -( निर्दलीय, बीफॉर्मा)

संयुक्त सचिव पद- 4

– कुनाल दिवाकर – (अभाविप बीकॉम वोकेशनल)

– अंशिका शर्मा – (एनएसयूआइ एमएससी गृह विज्ञान)

– दिव्यांशु सिन्हा – (एमबीए )

– विनीता – (बीपीएड, निर्दलीय )

पुस्तकालय सचिव- 3 नामांकन

– चंचल पांडे – ( निर्दलीय, एमएससी गृह विज्ञान-तृतीय सेमेस्टर)

– मो. आकिब खान – (एनएसयूआइ एमएमसी)

– सुधांशु जरारी – (अभाविप एमएसडब्ल्यू, आइएसएस )

अभियांत्रिकी संकाय- 2 प्रत्याशी

अनुभव प्रजापति (निर्दलीय बीईसीएस)

– विशाल कुमार – (अभाविप बीईएससी)

विज्ञान संकाय- 2 प्रत्याशी

– हरिगोविंद – (अभाविप एमफिल भौतिकी)

– अरुण कुमार – (निर्दलीय बीफार्मा )

कला संकाय- 3 प्रत्याशी

– प्रियंका शर्मा – (अभाविप एमफिल)

– उमाकांत – (निर्दलीय, एमएसडब्ल्यू)

– नेहा जैन – (एमएमसी)

ये निर्विरोध जीते

लाइफ साइंस संकाय- प्रमोद यादव (एमएससी बायोटेक)

प्रबंध संकाय- कंचन यादव (निर्दलीय बीकॉम वोकेशनल तृतीय सेमेस्टर)

ललितकला संकाय – रविकांत

(निर्दलीय बीएफए)

पद रहेगा खाली

गृह विज्ञान संकाय प्रतिनिधि

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

बिगलीक्स

Agra Live News: Bride refuse to marry after ruckus during Dawat

आगरालीक्स…Agra Live News: आगरा में शादी में खाने को लेकर विवाद के...

बिगलीक्स

Agra Live News: STF start investigation in Transporter Asgar Ali death case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ट्रांसपोर्टर की मौत के मामला एसटीएफ को सौंपा...

फिरोजाबादबिगलीक्स

Firozabad Live News: 12 year old drown in Swimming Pool, died

फिरोजाबादलीक्स… वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत,...

error: Content is protected !!