आगरालीक्स…. आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष। दो कार्यकर्ताओं के सिर फटे, हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विवि के खंदारी परिसर में मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे एबीवीपी के कार्यकर्ता जुलूस निकाल रहे थे, एनएसयूआई के कार्यालय के सामने जुलूस पहुचने पर टकराव के बाद मारपीट हो गई, डंडे चले और पत्थर फेंकना शुरू हो गया। एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के चोट आई है।
सुबह नौ बजे से विवि के खंदारी परिसर के सात बूथों पर मतदान के लिए छात्र आ रहे हैं। दोपहर 12 .30 बजे तक मतदान हुआ, करीब 1000 वोट पड़े हैं। डेढ बजे से सेठ पदम चंद जैन संस्थान में मतगणना होगी और रात को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
2370 मतदाता, आईडी कार्ड से प्रवेश
विवि छात्र संघ चुनाव में 2370 मतदाता हैं, इन्हें आईडी कार्ड से ही प्रवेश दिया जाएगा, वोट डालने के बाद छात्रों को बाहर निकाल दिया जाएगा। प्रत्याशी और हर बूथ पर उनके एक प्रतिनिधि ही मौजूद रहेंगे। छात्र संघ चुनाव एबीवीपी, एनएसयूआई, सपा छात्र सभा और निर्दलीय पैनल के लिए चुनौती बने हुए हैं, ये चारों की चुनाव में जीत के लिए समीकरणों की राजनीति कर रहे है।