आगरालीक्स.. आगरा के डीईआई में एमबीए में प्रवेश लेने वाले छात्रों को एमए की सीट आवंटित करने पर हंगामा, हाथापाई.
आगरा के डीईआई में एमबीए जनरल मैनेजमेंट, एमबीए इनोवेशन व एमए सोशल साइंस में प्रवेश के लिए मेरिट जारी की गईं, इसमें से एमबीए की 400 सीटें थी। छात्रों को एमबीए में प्रवेश देने के बाद आनलाइन क्लासेज शुरू करा दी गईं। मगर, शनिवार को 85 छात्रों के पास मैसेज आया कि उनको एमए सोशल साइंस की सीट आवंटित की गई है, वे एमए की पढाई करेंगे। इसके विरोध में रविवार को छात्र डीईआई परिसर पहुंचे, यहां छात्रों ने विरोध किया, इसे लेकर सुरक्षाकर्मियों से झडप हो गई। छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। डीईआई के मीडिया प्रभारी जेके वर्मा का मीडिया से कहना है कि तीन पाठ्यक्रमों यानी एमबीए जनरल मैनेजमेंट, एमबीए इनोवेशन व एमए सोशल साइंस की संयुक्त रूप से मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। नोटिफिकेशन में भी इस बारे में लिखा गया था कि मेरिट के आधार पर ही इन तीनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश होंगे। एमबीए में 400 सीटें हैं। इसके बाद छात्रों को अन्य दो कोर्स में प्रवेश दिया गया है।