आगरालीक्स.. आगरा सहित प्रदेश के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित यूपीएसईई में 75 फीसद छात्र उपस्थित रहे।
एकेटीयू द्वारा आयोजित यूपीएसईई में केपी इंजीनियरिंग कॉलेज, आगरा कॉलेज इंजीनियरिंग फैकल्टी, आनंद कॉलेज, वनस्थली महाविद्यालय के साथ आरबीएस टेक्नीकल कैंपस और बिचपुरी स्थित इंजीनियिरंग कैंपस में छात्रों ने परीक्षा दी। 75 फीसद छात्र परीक्षा में शामिल हुए।