आगरालीक्स… आगरा में बसपा की टिकट से चुनाव जीते और सपा सरकार में मंत्री बने चौधरी बशीर की विधायक निधि घोटाले में पहली गिरफ्तारी हुई है, विजिलेंस टीम ने सीडीओ कार्यालय से नामजद आरोपित सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी मुस्तकीम अहमद खान को अरेस्ट कर लिया। कोर्ट ने अधिकारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पूर्व मंत्री बशीर की गिरफ्तारी को अभियोजन से स्वीकृति मागी गई थी। उनके संबंध में फाइल राज्यपाल के यहा लंबित है।
आगरा में बसपा के टिकट पर 2002 में चुनाव जीते चौधरी बशीर ने बसपा सरकार गिरने के बाद सपा का दामन धाम लिया था। उस समय उन्हें मंत्री पद का तोहफा दिया गया। उस समय चौधरी बशीर पर विधायक निधि अपने परिचितों के स्कूलों को बाटने की शिकायत शासन से की गई थी। पूर्व मंत्री पर आरोप था कि निधि में ज्यादा रकम दिखाते थे जबकि कम रकम दी जाती थी। शासन ने विधायक निधि घोटाले की विजिलेंस से खुली जांच कराई। आरोप सही पाने के बाद विजिलेंस ने वर्ष 2008 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी का मुकदमा ताजगंज थाने में दर्ज कराया था।
पूर्व मंत्री सहित स्कूल संचालकों के नाम
मुकदमे में विवेचना चल रही है। पूर्व मंत्री बशीर की गिरफ्तारी को अभियोजन से स्वीकृति मागी गई थी। उनके संबंध में फाइल राज्यपाल के यहा लंबित है। मुकदमे में कई स्कूल संचालक और साख्यिकी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नामजद किए गए थे। पिछले दिनों यह विवेचना इंस्पेक्टर विजिलेंस अनुराधा सिंघल को मिली। कोर्ट ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी मुस्तकीम अहमद खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इंस्पेक्टर ने सोमवार को सीडीओ कार्यालय से मुकदमे में नामजद जिला सहायक साख्यिकी अधिकारी को गिरफ्तार किया। विजिलेंस मंगलवार को उन्हें मेरठ कोर्ट में पेश करेगी।