शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा शून्य दृश्यता रही। घने कोहरे में ताजमहल भी गायब हो गया। सुबह बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उधर, जैतपुर के अमाही गांव में सर्दी से रामसहाय (70) पुत्र हरभान की मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, गुरुवार सुबह उनका शरीर जकड़ गया और वे गिर पड़े। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई। बिजौली गांव में कमला देवी (50) पत्नी छोटे लाल की ठंड की वजह से मौत हो गई। परिवारिजनों के मुताबिक, सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मामलों में शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। एसडीएम उमाशंकर का कहना है कि दोनों ही मामलों में जांच कराई जाएगी। फतेहपुर सीकरी, किरावली, अछनेरा सहित अन्य इलाकों में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
Leave a comment