आगरालीक्स…आगरा में बोले डिप्टी सीएम—अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनेगा. चार साल में बेरोजगारी हुई कम और कहा—फिर फेल होगी दो लड़कों की जोड़ी
बेरोजगारी दर घटी
आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार की चार साल की उपब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार साल में विकास कार्यों पर फोकस किया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बेरोजगारी दर प्रदेश में 4.1 रह गई है जो कि 2017 में 17.4 फीसदी तक थी. यही नहीं उन्होंने कहा कि चार साल में प्रति व्यक्ति आय भी दोगुना हुई है.
श्रीराम विश्वविद्यालय बनेगा
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनाया जाएगा. यहां पर वैदिक गणित, कर्मकांड, वेदों पर शोध और श्रीमद्भागवत गीता जैसे अन्य ग्रंथों पर शोध भी किए जाएंगे.
दो लड़के फिर होंगे फेल
डॉ. दिनेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जोड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि इससे पहले भी दो लड़कों की जोड़ी बनी थी, फिर से नई जोड़ी न रही है. लेकिन न तो पहले दो लड़कों की जोड़ी चली थी और न ही अब चलेगी. उन्होंने कहा कि हार के बाद ये जोड़ी खुद टूट जाएगी.
- Agra breaking news
- agra bulletin
- agra bulletin news
- Agra city news
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live
- Agra Live news
- Agra news
- Agra news in hindi
- agra news latest
- agra online news
- agra police
- Agra update
- Agra update news
- Breaking news agra
- Deputy CM counts 4 years achievements of the UP government in Agra
- Deputy CM Dinesh Sharma in Agra
- Deputy CM in Agra
- Hindi news
- Hindi news agra
- latest news agra
- online hindi news
- online news agra