आगरालीक्स.. आगरा में धनतेरस पर बाजारों में रौनक है, कार से लेकर इलेक्ट्रोनिक्स और बर्तनों के शोरूम पर भीड लगी हुई है, बाजारों में जाम लगने लगा है। हालांकि कुछ बाजारों में चार पहिया वाहनों की नो एंट्री की गई है।
शाम से चार पहिया वाहनों की नो एंट्री
एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि शाहगंज, सदर और संजय प्लेस में शाम से ही चार पहिया वाहनों की एंट्री रोक दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य बाजारों में भी भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। अधिक भीड़ रहेगी तो पुलिस इन बाजारों में भी वाहनों की एंट्री रोक सकती है।
एमजी रोड पर 12 बजे खुलेगी नो एंट्री
एमजी रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री का समय भी बढाया गया है। सामान्य दिनों में 11 बजे नो एंट्री खुलती है। मगर, शुक्रवार को 12 बजे से पहले नो एंट्री खुलने की उम्मीद नहीं है।