आगरालीक्स ..आगरा में होटल में पुलिस का छापा, जुआ खेलते हुए 16 कारोबारी पकडे गए, हारने वाले ने पुलिस को जुआ की सूचना दे दी, इस पर पुलिस ने गुरुवार रात को राजपुर चुंगी स्थित होटल ताज हैवन में 16 जुआरियों को अरेस्ट कर लिया।
गुरुवार रात को सदर के राजपुर चुंगी स्थित होटल ताज हैवन के कमरा नंबर एक में पुलिस ने छापा मारा। थाना प्रभारी ने बताया कि रिसेप्शन पर चेक करने पर पता चला कि बर्थ डे पार्टी के नाम पर कमरा नंबर एक बुक कराया है। कमरे का गेट खोलते ही जुआ खेल रहे लोग इधर उधर भागने लगे उन्हें पकड लिया। इनके पास से ताश, 131500 रुपये, 23 मोबाइल बरामद जब्त किए गए हैं। इनके खिलाफ 3/4 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
16 में से 12 कारोबारी
पुलिस ने बताया कि पकडे गए 16 जुआरियों में से 12 कारोबारी हैं। वहीं, चार अन्य हैं। किसी की गारमेंट की दुकान तो किसी की स्टेशनरी की। होटल के बाहर से तीन कार, एक बाइक मिली। सरगना सुनील है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि सुनील ने जुआ कराने के लिए होटल में दो कमरे बुक किए थे। बताया था कि बर्थडे पार्टी मनानी है। 7500 रुपये पर कमरे लिए गए थे। पकड़ा गया आरोपी शैलेंद्र होटल का रिसेप्शनिस्ट है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
व्हाटस एप पर बनाया ग्रुप
जुआ खेलने वालों के लिए नियम और शर्त भी बनाई गई थीं। इसमें कम से कम 2500 रुपये लेकर आने थे। इसके अलावा 25 हजार से ज्यादा कोई भी नहीं ला सकता था। शराब के लिए 300-300 रुपये अलग से लिए गए थे। एक दिन पहले व्हाट्स ग्रुप भी बनाया गया था,इस पर स्थान और समय बताया गया।