
मथुरा वृन्दावन कोतवाली एरिया में गांव अरहेरी और फैंचरी के बीच लाल सिंह का खेत है। ये खेत किसी को पेशगी पर दिया गया है। इसी खेत से होकर रिफायनरी की पाइपलाइन जालंधर जा रही है। इसी पाइपलाइन में वाल्व लगाकर सेंधमारी की गई है। ये वाल्व नया है। इस पाइपलाइन से क्रूड आयल जा रहा है। इस सेंधमारी ने पाइपलाइन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विगत में भी कई जगह पाइपलाइन में सेंधमारी हो चुकी है।
Leave a comment