आगरालीक्स ...(Agra 3rd June).आगरा में कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम प्रभु ए न सिंह ने कर्मचारियों को भेजकर 10 रुपये के स्टांप मंगाए, उन्हें 50 रुपये का स्टांप दिया, दो वेंडर्स के लाइसेंस निरस्त।
आगरा के कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम प्रभु एन सिंह जन सुनवाई कर रहे थे, उन्हें शिकायत मिली कि 10 रुपये का स्टांप 50 रुपये में दिया जा रहा है। शपथ पत्र पर टाइप करने के 100 रुपये लिए जा रहे हैं। डीएम ने तीन कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा।
30 और 50 रुपये का दिया स्टांप
डीएम ने तीन कर्मचारी भेजे, एक कर्मचारी को 10 रुपये का स्टांप 30 रुपये का दिया दो दूसरे कर्मचारी को 50 रुपये का स्टांप दिया गया। डीएम ने छापा मारा, रजिस्ट्रर चेक किया तो स्टांप का ब्योरा भी गलत दर्ज था, दो वेंडर के लाइसेंस निरस्त कर दिए।