Aligarhleaks(Chaman sHarma): इंदिरा गांधी राष्ट्र्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के मुख्यालय में सेवारत डाॅ अशोक शर्मा ने प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक डाॅ एम.आर. फैज़ल से आज बतौर अलीगढ़ के इग्नू क्षेत्रीय निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक डाॅ एम.आर. फैज़ल ने डाॅ अशोक शर्मा को चार्ज दिया। नवागत डाॅ अशोक शर्मा ने इग्नू क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय के स्टाफ की बैठक में परिचय प्राप्त किया और निर्देशन दिए। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में जन्मे डाॅ अशोक शर्मा ने रोहतक में शिक्षा प्राप्त की। भिवानी में डिग्री काॅलेज में प्रवक्ता रहे। सन् 2007 में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक बतौर ज्वाइन किया। वह पूर्व में क्षेत्रीय निदेशक बतौर खन्ना, जबलपुर, सिलीगुडी, करनाल भी सफल कार्यभार पूरा किया। डाॅ अशोक शर्मा मुख्यालय में कई पद पर कार्यरत रहे हैं। नवागत आरडी डाॅ अशोक शर्मा के बीपीपी में फाॅर्म भरने पर जन्मतिथि के लिए प्रमाण पत्र की समस्या को आधार कार्ड लगाने के प्रयास का जिक्र भी हुआ। अलीगढ़ आरसी से कुछ समय पूर्व अलग किए गए जिलों को पुनः अलीगढ़ से जोड़ने के लिए प्रयास करने की बात डाॅ शर्मा ने कही। इंस्टीट्यूट आॅफ इन्फोरमेशन मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी, अलीगढ़ के इग्नू अध्ययन केंद्र कोर्डिनेटर डाॅ गोविंद वाष्र्णेय, ईवेंट मैनेज़र कुलदीप गौड ने नवागत क्षेत्रीय निदेशक डाॅ अशोक शर्मा का बुके देकर स्वागत किया। कोर्डिनेटर डाॅ गोविंद वाष्र्णेय ने कहा कि डाॅ अशोक शर्मा के बतौर क्षेत्रीय निदेशक रहते हुए अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र क्षेत्र में इग्नू आगे ही बढ़ता रहेगा। नवागत क्षेत्रीय निदेशक अशोक शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने पर आईआईएमटी के संस्थापक डाॅ डी.एस.महलवार, सचिव पंकज महलवार, रजिस्ट्रार डाॅ बिजेंद्र सिंह, प्राचार्य शंभू के.एन.सिंह रावत ने शुभकामनाऐं दीं। डाॅ अशोक शर्मा को शुभकामनाऐं देने वालों का तांता लगा रहा।