आगरालीक्स.. आगरा में आंधी तूफान के लिए एलर्ट जारी किया गया है, आगरा में 24 घंटे में आंधी और तूफान आ सकता है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर आंधी आने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए आगाह किया है।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने 26 मई को आंधी और तूफान केलिए अलर्ट जारी किया है। कहा कि आंधी आने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।
एडवाइजरी की जारी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के बाद आगरा में एडवाइजरी जारी की है, इसमें कहा गया है कि तीन से छह मई तक दोबारा आंधी तूफान आ सकता है। तूफान के समय वाहन ना चलाएं, किसी पेड , बिजली की खंभे, होर्डिग और कमजोर दीवार के सहारे ना खडे हों। जिस घर में रह रहे हैं उसकी हालत अच्छी नहीं है तो बाहर खुले में आकर खडे हो जाएं।
100 नंबर पर दें सूचना
एडवाइजरी में लिखा गया है कि कोई घटना होने पर 100 नंबर पर तुरंत सूचना दें, टॉर्च, कुल्हाडी और सीटी अपने पास रखें, यह हादसे के बाद बचाव कार्य में मददगार साबित हो सकती है। पुलिस और प्रशासनिक मदद न पहुंचने तक अपने आस पास के लोगों से मदद लें और जान बचाने का प्रयास करें।
80 की हो चुकी है मौत
11 अप्रैल, दो मई और उसके बाद 10 मई को आई आंधी में 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे आंधी से लोग दहशत में हैं। 11 अप्रैल को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी आई थी और 20 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद दो मई को 132 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आई आंधी में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। वहीं 10 मई को 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आई आंधी में 4 लोगों की मौत हो गई। आगरा में आंधी से अभी तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है।
अभी तक आई आंधी
11 अप्रैल:- 130 किमी प्रतिघंटा
02 मई:- 132 किमी प्रतिघंटा
09 मई:- 66.5 किमी प्रतिघंटा
13 मई:- 38.0 किमी प्रतिघंटा
19 मई:- 90.0 किमी प्रतिघंटा