आगरालीक्स.. आगरा विवि के बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम और द्वितीय वर्ष और पीजी के प्रथम वर्ष के 39841 छात्र को परीक्षा के बिना अगली क्लास में प्रवेश गया है।
आगरा के अंबेडकर विवि में बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम और द्वितीय वर्ष, एमए, एमएससी और एमकॉम के प्रथम वर्ष के छात्रों को परीक्षा दिए बिना आगे की क्लास में प्रमोट किया जा रहा है। इन छात्रों को अगले सत्र में अंकतालिका मिलेगी, विवि ने 39841 छात्रों को प्रमोट कर दिया है।
पर्यावरण अध्ययन में फेल छात्र दे सकेंगे परीक्षा
विवि के 2017 और उससे पूर्व के बीए, बीएससी व बीकॉम के अंतिम वर्ष के वे सभी छात्र जो पर्यावरण अध्ययन की अनिवार्य परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे, उनकी छह अक्तूबर को द्वितीय पाली में परीक्षा होगी। जो छात्र किसी कारणवश यह परीक्षा नहीं दे पाए थे, वे भी 30 सितंबर तक कालेज प्राचार्य के माध्यम से अपना विवरण विश्वविद्यालय को भेज सकते हैं।
अंतिम वर्ष में दो के स्थान पर तीन विषय
विवि के बीए और बीएससी अंतिम वर्ष में छात्रों को दो मुख्य विषय चुनने का विकल्प दिय गया था, लेकिन अब छात्र तीन विषय ले सकेंगे। 30 सितंबर को होने वाली विद्या परिषद एवं कार्य परिषद की बैठक में अनुमोदन के बाद यह व्यवस्था इसी सत्र से लागू कर दी जाएगी।