
डॉ सरोज सिंह, एसएन के स्त्री रोग विभाग की एचओडी हैं, उन्होंने पूर्व प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल के साथ 1974 में एसएन से एमबीबीएस किया है, इसके बाद एमएस किया और एसएन में लेक्चरर के पद पर ज्वाइन किया। अब वे एचओडी हैं, उनसे पहले डॉ वीएन लहरी, डॉ वीना मिश्रा एसएन की महिला प्राचार्य बन चुकी हैं। उन्हें शुक्रवार को ही प्राचार्य बनाया जाना था, लेकिन वह आगरा से बाहर हैं, इसलिए उन्हें अब सोमवार को प्राचार्य के पद का कार्यभार सौंपा जाएगा।
डॉ गर्ग कह चुके थे प्राचार्य पद से हटाने के लिए
अभी तक एसएन के प्राचार्य मेरठ मेडिकल कॉलेज के डॉ एसके गर्ग हैं, उन्हें अगस्त 2015 में प्राचार्य बनाया गया था, लेकिन वे एसएन की व्यवस्थाओं से संतुष्ठ नहीं थे, इसके लिए वे कई बार शासन को प्राचार्य पद से हटाने के लिए पत्र लिख चुके थे।
चिकित्सकों के एक गुट में खुशी
डॉ एसके गर्ग के कार्य से कुछ चिकित्सक नाराज थे, लेकिन वे सामने आकर विरोध नहीं कर पा रहे थे। इसे लेकर कई बार नोकझोंक भी हुई थी। उन्हें हटाए जाने की जानकारी होने पर चिकित्सकों का एक गुट खुश है और एक दूसरे को बधाई दे रहा है।
राजनीति से काम नहीं कर पा रहे युवा चिकित्सक
एसएन में चिकित्सकों से लेकर कर्मचारियों के बीच में राजनीति चल रही है, इसके चलते युवा चिकित्सक काम नहीं कर पा रहे हैं, वे अव्यवस्थाओं के बीच काम कर रहे हैं। इससे सुधारना बडी चुनौती होगा।
दो चिकित्सक कर चुके हैं रिजाइन
इससे पहले एसएन के दो युवा चिकित्सक राजनीति और अव्यवस्थाओं से तंग आकर रिजाइन कर चुके हैं। इसमें से ईएनटी विशेषज्ञ डॉ गौरव खंडेलवाल और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ गुंजन प्रकाश ने एसएन छोड दिया है।
Leave a comment