Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Girl student raped video goes viral in Agra
बिगलीक्स

Girl student raped video goes viral in Agra

147

viral
आगरालीक्स
 …आगरा में एक छात्रा के साथ रेप करने के बाद उसका वीडिया बना लिया गया, वह वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले में छात्रा ने शुक्रवार को थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी घर से गायब है।
हरीपर्वत क्षेत्र के नाला बुढान सैयृयद का मामला है, एक महीने पहले वहां रहने वाली छात्रा सुबह शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में उसकी फ्रेंड का भाई मिला, उससे कहा कि उसकी बहन उसे घर बुला रही थी। इस पर छात्रा उसके घर चली गई, लेकिन घर पर उस समय कोई नहीं था। उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया और छात्रा को दबोच लिया। उसके साथ रेप किया, उसने अपने मोबाइल से रेप का वीडियो भी बना लिया।
मुंह बंद रखने की धमकी, वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल
छात्रा के साथ घर में रेप करने के बाद उसे मुंंह बंद रखने की धमकी दी गई, उससे कह दिया कि मुंह खोला तो उसके छोटे भाई की हत्या कर देंगे। वह चुपचाप अपने घर आ गई, इसके बाद युवक छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। उसके रेप के वीडियो को वायरल करने की धमकी देखकर शारीरिक शोषण करने लगा। छात्रा दहशत में आ गई और घर से निकलना बंद कर दिया।
वीडियो हुआ वायरल, पिता तक पहुंचा
कुछ दिन पहले युवक ने रेप का वीडियो वायरल कर दिया, बस्ती में कई युवकों के मोबाइल में छात्रा के रेप का वीडियो पहुंच गया। इसकी जानकारी छात्रा के पिता को हुई, उन्होंने उससे पूछा तो वह रोने लगी। छात्रा ने पूरा घटनाक्रम बताया, साथ ही युवक द्वारा वीडियो वायरल न करने के लिए ब्लैकमेल करने की जानकारी दी।
पुलिस छानबीन में जुटी
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, युवक के घर पर दबिश दी गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वह फरार है, उसके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mudiya Purnima 2026: A massive sea of ​​devotees surged in Govardhan for Parikrama…#mathuranews

मथुरालीक्स….मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब. लाखों श्रद्धालु कर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

error: Content is protected !!