आगरालीक्स …आगरा में 48 घंटे बाद स्कूल खुल रहे हैं, कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र स्कूल जाएंगे लेकिन सभी स्कूल नहीं खुलेंगे। फीस जमा कराने के लिए स्कूल प्रबंधन तैयारी कर रहे हैं।
यूपी में कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के लिए 10 फरवरी और कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए एक मार्च से स्कूल खुलने जा रहे हैं। इसके लिए स्कूलों में तैयारी चल रही है। मगर, आगरा के सभी स्कूल नहीं खुल रहे हैं। कुछ स्कूलों में अभी आनलाइन कक्षाएं ही चलेंगी।
फीस में भी रियायत की तैयारी
लॉकडाउन में स्कूल बंद रहे, इसके बाद आनलाइन कक्षाएं चलीं। ऐसे में तमाम छात्रों की फीस जमा नहीं हुई है। स्कूल खुलने पर छात्रों को जाना पडेगा, स्कूल प्रशासन ने छात्रों से पफीस जमा कराने की तैयारी कर ली है, पूरी फीस जमा ना करने वालों को छूट भी दी जाएगी। इसे लेकर भी स्कूल प्रशासन तैयारी कर रहा है।