
इंटरनेट फोटो
पांच विधानसभा के नतीजों में एक ओर असम में कमल खिल गया है, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी जीत गई हैं। पीएम मोदी ने भी ममता बनर्जी और जयललिता को फोन करके जीत की बधाई दी है।
पश्चिम बंगाल: दीदी को पहले से ज्यादा सीटें
विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी ने जोरदार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। पिछली बार तृणमूल कांग्रेस 184 सीटों के साथ पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई थी, इस बार 211 सीटें हासिल करके एक नया इतिहास रच दिया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कुल 294 सीटों पर हुआ था, जिनमें से 211 सीटें तृणमल कांग्रेस के खाते में आ गईं। वाम मोर्चा को 78, भाजपा को 4 और अन्य को 4 सीटें मिली हैं।
तमिलनाडु: में अम्मा की दूसरी पारी, 27 साल का रिकॉर्ड
तमिलनाडु के चुनाव में पिछले 27 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई सत्ताधारी पार्टी चुनाव जीती है। इससे पहले एआईडीएमके एमजी रामचन्द्रन ने ये इतिहास रचा था। जयललिता ने तमिलनाडु में कुल 234 सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं दूसरी ओर डीएमके प्रमुख कुरणानिधि को 104 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है।
असम: पहली बार खिला कमल का फूल
असम की कुल 126 सीटों में से 85 सीटों पर जीत हासिल करके सर्बानंद सोनोवाल ने जीत हासिल कर ली है। आपको बता दें कि असम में पहली बार भाजपा की सरकार आई है। अपनी जीत पर सर्बानंद सोनोवाल ने जनता को धन्यवाद कहा। इसके अलावा कांग्रेस को 25, एआईयूडीएफ को 12 और अन्य को 4 सीटें मिली हैं।
केरल: कांग्रेस से आगे एलडीएफ
केरल में कांग्रेस की सरकार को हार का मुंह देखना पड़ा है और एलडीएफ इसे पटखनी देते हुए आगे निकल गई है। यहां की कुल 140 सीटों में से 85 सीटें एलडीएफ ने जीत ली हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को सिर्फ 46 सीटें मिली हैं। केरल में कांग्रेस ने इस बार 46 सीटें हासिल की हैं। इसके अलावा भाजपा को एक और अन्य ने 8 सीटें जीती हैं।
पुडुचेरी: कांग्रेस फाइट में
इस विधानसभा चुनाव में सिर्फ पुडुचेरी ही ऐसी सीट है, जहां पर कांग्रेस अपनी लाज बचा सकती है। इसी सीट पर सबसे अधिक उठापटक भी देखने को मिल रही है। कभी कांग्रेस तो कभी एआईएनआरसी आगे हो जाती है। फिलहाल यहां पर कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है, जबकि एआईएनआरसी 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एआईडीएमके महज तीन सीटों पर आगे हैं, जबकि अन्य के खाते में भी एक सीट है।
Leave a comment