Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Friendship on facebook, Woman teacher reported 1.45 lakh fraud in Agra
बिगलीक्स

Friendship on facebook, Woman teacher reported 1.45 lakh fraud in Agra

93

fraud
आगरालीक्स…
आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका की फेसबुक पर अमेरिकी युवक से फ्रेंडशिप हो गई।  वह शिक्षिका से मिलने के लिए आगरा आने वाला था , इससे पहले ही शिक्षिका से पौने दो लाख की ठगी हो गई। इसके बाद से अमेरिकी युवक का मोबाइल और व्हाटस एप बंद है, शिक्षिका ने डीआईजी से शिकायत की है।
इंटरनेट फोटो

 

एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका के पास अमेरिका के बैरी नाम के युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, इसके बाद शिक्षिका और बैरी के बीच फेसबुक और उसके बाद व्हाटस एप पर चैटिंग होने लगी। दोनों के बीच फ्रेंडशिप हो गई। बैरी ने खुद को सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर बताते हुए शिक्षिका से मिलने के लिए कहा, दोनों मिलने के लिए तैयार हो गए। इससे पहले युवक ने शिक्षिका के लिए गिफ्ट भेजे, शिक्षिका को गिफ्ट भी मिल गए, इसके बाद व्हाटस एप चैटिंग और बढ गई, दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए उतावले थे।
कस्टम अधिकारी का आया फोन
इसी बीच बैरी ने शिक्षिका के लिए आई फोन 6 सहित महंगे गिफ्ट के फोटो व्हाटस एप पर शेयर किए, शिक्षिका से कहा कि उसके लिए गिफ्ट भेजे हैं। इसी बीच मुंबई से एक फोन आया, खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए गिफ्ट के लिए कस्टम डयूटी देने के लिए कहा, इसके लिए एक बैंक एकाउंट बताया गया, शिक्षिका ने उसमें 29 हजार रुपये जमा कर दिए, इसके कुछ दिन बाद कस्टम अधिकारी का फोन आया, इस बार कहा गया कि गिफ्ट में अमेरिकी डॉलर हैं, वह फंस सकती है, इसलिए 1.45  लाख रुपये बैंक एकाउंट में जमा कर दे, इस पर शिक्षिका ने पैसे जमा कर दिए।

व्हाटस एप बंद होने पर गहराया शक
अमेरिकी युवक बैरी का व्हाटस एप और मोबाइल बंद है, इससे शिक्षिका के होश उड गए, उन्हें समझ में आ गया कि उनके साथ ठगी हुई है, इसके लिए जाल बुनकर पहले दोस्ती की गई, चैटिंग के बाद ठगी के लिए प्लानिंग की और 1.45 लाख रुपये ठग लिए। शिक्षिका की शिकायत पर साइबर सेल छानबीन कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!