आगरालीक्स…भावुक वीडियो…सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए सो जाओ…इच्छामृत्यु के फैसले के बाद हरीश राणा को किया जा रहा दुनिया से विदा…
गाजियाबाद के साहिबाबाद में रहने वाले हरीश राणा को अब अंतिम विदाई देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. राज एनगर एक्सटेंशन की राज एंपायर सोसाइटी में हरीश राणा को अंतिम विदाई देने का एक मार्मिक वीडियो सामने आया है. ब्रह्मकुमारीज केंद्र के प्रभु मिलन भवन की बहन कुमारी लवली दीदी ने हरीश को उसके घर पहंचकर अंतिम विदाई दी. यहां उन्होंने हरीश के माथे पर पहले चंदन का तिलक लगाया और उसके बाद अंतिम विदाई दी जिसमें उन्होंने कहा कि सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए सो जाओ…ठीक है..उन्होंने हरीश के लिए मेडिटेशन भी किया, साथ ही उसे शांति से अंतिम विदाई दी. इस दौरान उन्होंने हरीश के माता पिता को भी ढांढस बंधाया. अंतिम विदाई की प्रक्रिया शुरूपिछले 13 साल से कोमा में हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा इच्छामृत्यु के फैसले के बाद अंतिम विदाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एम्स में भर्ती हरीश राणा के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को धीरे धीरे हटाना शुरू कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार एम्स के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में भर्ती हरीश राणा के लाइफ सपोर्ट से जुड़े दो प्रमुख पाइट हटा दिए गए हैं. डॉक्टरों की निगरानी में यह प्रक्रिया बेहद सावधानी के साथ चरणबद्ध तरीके से की जा रही हे. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है.