आगरालीक्स …आगरा कॉलेज इंजीनियरिंग संकाय के शिक्षक पर उनके कॉलेज के कर्मचारी ने साथियों के साथ किया हमला, डंडे मारे, गुप्तांग में लात मरने से वे बेहोश हो गए। इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
आगरा कॉलेज इंजीनियरिंग संकाय के शिक्षक इंजीनियर अमित रावत का आरोप है कि बुधवार को वे छात्रों को पढाने के बाद कार्यालय में हस्ताक्षर करने गए थे। इसी दौरान अपने साथियों के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धन्नजय पहुंच गया। गाली गलौज करने लगा, विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, डंडे मारे, एक डंडा नाक में लगा, नाक से खून निकलने लगा। इसी दौरान एक ने गुप्तांग में लात मार दी, जिससे अमित रावत बेहोश होकर गिए गए।
साथी शिक्षकों ने बचाया
हंगामे की आवाज सुनकर साथी शिक्षक डॉ यादवेंद्र शर्मा, डॉ अनुज पाराशर आ गए, उन्होंने अमित रावत को बताया, कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है।