नईदिल्लीलीक्स…इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में आठ विकेट से हराकर सूपड़ा साफ कर दिया। मैच में बने कई रिक़ॉर्ड। भारत का रिकॉर्ड भी टूटा।
पाकिस्तान घर में ही 3-0 से सीरीज हारी

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे और अंतिम टेस्ट में भी बड़ी आसानी से आठ विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी जीत है। पाकिस्तान को पहली बार उसके ही घर में 3-0 से मात दी है। बेन स्टोक की टीम ने इस टेस्ट सीरीज में तेजतर्रार खेल का प्रदर्शन किया।
भारत के 87 छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच में भारत के एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड तोड़ दिया। भारत ने 2021 में 14 टेस्ट मैचों में 87 छक्के लगाए थे लेकिन इंग्लैंड ने 2022 में यह रिकॉर्ड अपनेनाम कर लिया है। आज 88 वां छक्का जड़ते ही यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इंग्लैंड के रेहान ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

पाकिस्तान की स्पिन लेती पिच को देखते हुए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने अपने युवा स्पिनर रेहान अहमद को मैदान में उतारा, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही पांच विकेट लिए, वह सबसे युवा गेंदबाज भी हैं।
हैरी ब्रूक का रहा सीरीज में जलवा
हैरी ब्रूक इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के कारण प्लेयरऑफ द मैच और प्लेयर आफ द सीरीज रहे।