
विवि की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होनी थी, उन्हें स्थगित कर 11 मार्च की तिथ्ज्ञि घोषित की गई, लेकिन केंद्र बनाने में सौदेबाजी के आरोप लगने और कॉलेज संचालकों द्वारा परीक्षा शुल्क न जमा कराए जाने पर 10 मार्च को विवि के अधिकारियों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह का कहना है कि परीक्षाएं 21 मार्च से शुरू की जाएंगी, परीक्षा कार्यक्रम पूर्व की तरह ही रहेगा, सिर्फ तिथि 21 मार्च की जाएगी, इस तरह 11 मार्च होने वाली परीक्षा 21 मार्च से होगी।
टंकी से नहीं चढ सकेगा कोई
आए दिन विवि की टंकी पर चढकर छात्र और छात्र नेता प्रदर्शन करते हैं। उन्हें नीचे उतारने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पडता है, साथ ही अनहोनी की भी आशंका होती है। इसवे देखते हुए पुलिस ने हिदायत दी है कि जर्जर टकी हो ध्वस्त कर दिया जाए और जब तक टंकी नहीं हटाई जाती है, तब तक उसकी सीढियां तोड दी जाएं, जिससे कोई टंकी पर न चढ सके। इसे लेकर बुधवार को विवि के अधिकारियों ने विवि परिसर का निरीक्षण किया।
कुकला हाउस में काउंटर
भूख हडताल पर बैठे सपा छात्र सभा के नेता छात्रों की समस्या के लिए एक अलग काउंटर खुलवाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य संस्थान चुना गया था, लेकिन अब कुकला हाउस में काउंटर खुलवाने के लिए कहा गया है।
ओमेंद्र यादव से तमंचा बरामद
विवि कर्मी सतेंद्र सिंह की 12 पफरवरी को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी ओमेंद्र यादव को रिमांड पर लिया। बुधवार सुबह पुलिस ने ओमेंद्र यादव से पूछताछ के बाद पालीवाल परिसर से तमंचा बरामद किया है, इसी तमंचे से सतेंद्र सिंह की हत्या की गई थी।
Leave a comment