
चीफ फूड इंस्पेक्टर रामनरेश ने मीडिया को बताया कि सूचना मिली थी कि अपोलो फू्ड्स रेस्टोरेंट व बेकरी में एक्पायर्ड केमिकल, वजीरपुरा में एक्सपायर केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर गुरुवार को रेस्टारेंट पर छापेमारी की गई। यहां बेकिंग पाउडर की तहर इस्तेमाल होने वाले कुछ केमिकल के बोतल और डिब्बे मिले। जांच में सामने आया है कि इन डिब्बों पर एक्सपायरी ईयर 2009 और 2012 लिखी थी। इसके बाद रेस्टोरेंट में रखा सारा खाद्य पदार्थ सीज कर दिए गए हैं। खाद्य पदार्थ और केमिकल के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। बेकरी व रेस्टोरेंट का लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई की जा रही है।
बेकरी और रेस्टोरेंट संचालक अमित का मीडिया से कहना है कि उन्हें नहीं पता कि कैसे पुराने केमिकल उनके पास पहुंचे हैं। उन्होंने खुद को बेकसूर बताया है।
लोगों की रहती है भीड, हो सकता है घातक
रेस्टोरेंट में लोगों की भीड़ रहती थी। काफी संख्या में कान्वेंट स्कूल के छ़ात्र भी यहां आते हैं, यहां का ब्रेड, बिस्किट व खाद्य पदार्थ छात्र इस्तेमाल करते हैं। चीफ फूड इंस्पेक्टर रामनरेश का कहना है कि एक्सपायर्ड केमिकल की वजह से इन फूड आइटम्स के खाने से बीमारी होने की आशंका रहती है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रोज ब्रेड खाने से हो सकता है कैंसर
23 मई को सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरन्मेंट (CSE) की सामने आई स्टडी में यह दावा किया गया है कि रोज ब्रेड खाने से कैंसर हो सकता है। देश में बिकने वाले ब्रेड, बन्स और रेडी-टू-ईट बर्गर-पिज्जा के 38 पॉपुलर ब्रान्ड में से 84% के सैम्पल टेस्ट में खराब पाए गए थे। स्टडी के मुताबिक, ज्यादातर पॉपुलर ब्रान्ड पोटैशियम ब्रोमैटेड और आयोडेट टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। ये दोनों केमिकल्स 2B कार्सिनोजेन कैटेगरी के हैं। इनसे कैंसर हो सकता है।
Leave a comment