Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Explosive PETN powder found in UP Vidhan Sabha, CFL, Agra start investigation
बिगलीक्स

Explosive PETN powder found in UP Vidhan Sabha, CFL, Agra start investigation

169

आगरालीक्स… लखनऊ विधानसभा में मिले विस्फोटक की परत दर परत आगरा की फोरेंसिक लैब में खुलेगी, विधानसभा में मिले विस्फोटक पेंटा एरिथ्रेटाल ट्रेटा नाइट्रेट पीईटीएन के सैंपल आगरा की लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। यहां विस्फोटक की कई पहलुओं पर जांच की जाएगी, इसकी केमिकल प्रोपर्टीज से लेकर विस्फोटक क्षमता का आकलन साइंटिस्ट की टीम करेगी।
लखनऊ विधानसभा में 12 जुलाई को विधायक मनोज पांडेय की सीट के कुशन के नीचे 150 ग्राम विस्फोटक मिला था, इसकी लखनउ की फोरेंसिक लैब में कलर कोडिंग की प्रारंभिक जांच कराई गई, इसमें यह पीईटीएन विस्फोटक निकला, इसकी आगे की जांच के लिए आगरा की लैब में भेजा गया है, इसकी जांच में कई अधिकारी लगाए गए हैं।

आतंकी इस्तेमाल करते हैं पीईटीएन
पीईटीएन गंध रहित पाउडर होता है, इसे आसानी से ले जाया जा सकता है, स्नीफर डॉग भी इसे नहीं सूंघ पाते हैं, इसलिए आसानी से ले जाया जा सकता है।

एटीएस और एनआईए कर रही जांच
आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमें इस मामले की जांच करने में जुट गई हैं.

एनआईए की टीम शुक्रवार देर रात विधानसभा पहुंची थी. राजधानी लखनऊ के विधान भवन में विस्फोटक मिलने का मामला लखनऊ के हजरतगंज में स्थित कोतवाली में शुक्रवार शाम को दर्ज कराया गया है.

एसएसपी दीपक कुमार के साथ विधानसभा के मार्शल मनीष चंद्र राय ने विस्फोटक पदार्थ मिलने के मामले में तहरीर दी है. इससे पहले एसएसपी ने विधानसभा के चीफ मार्शल मनीष चंद्र राय के साथ विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया.

विस्फोटक की बरामदगी के मामले में मार्शल की तरफ से तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है. कोतवाली में धारा 16,18, 20 के तहत मामला दर्ज हुआ है. साथ ही इस मामले में धारा 121 ए और 120 बी के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4,5,6 भी लगाई गई है.
विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद हर कोई हैरान है. विधानसभा की सुरक्षा में सेंध का यह सबसे बड़ा मामला है. सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इतनी भारी सुरक्षा के बीच विस्फोटक पदार्थ विधानसभा में पहुंचा कैसे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!