आगरालीक्स…ट्रेन में फर्जी टीटीई चेक कर रहा था यात्रियों की टिकट. जीआरपी ने टूंडला स्टेशन से पकड़ा. फर्जी आईकार्ड और यूनिफार्म के साथ कर रहा था यह कारनामा
फिरोजाबाद के टूंडला से जीआरपी ने ट्रेन के अंदर से एक फर्जी टीटीई को अरेस्ट किया है. यह फर्जी टीटीई ट्रेन में यात्रियों की टिकट चेक कर रहा था. रेलवे चेकिंग स्टाफ ने जब शक होने पर पूछताछ की तो यह भेद खुला. इसने फर्जी आईकार्ड भी बनवा रखा था और फर्जी यूनिफार्म भी पहन रखी थी. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ये है मामला
आनंद विहार से चलकर पटना जा रही आनंद विहार—पटना स्पेशल ट्रेन के ए—01 कोच में आनबोर्ड डयूटी कर रहे डिप्टी सीटीआई प्रयागराज अभिनव पांडेय ने ट्रेन में एक संदिग्ध को देखा जो यात्रियों की टिकट चेक कर रहा था. जब उनहोंने उससे पूछताछ की तो उसने स्वयं का परिचय पत्र दिखाते हुए टीटीई बताने लगा. ट्रेन के टूंडला पहुंचने पर डिप्टी सीटीआई ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. जीआरपी ने उसे ट्रेन से उतार लिया.
जब आरपीएफ और जीआरपी ने जांच शुरू की तो जांच के दौरान आरोपी की पहचान विजय कुमार आजाद निवासी सारण बिहार के रूप में हुई. वह यात्रियोां काो धोखा देने के लिए खुद को टीटीई बता रहा था. डिप्टी सीटीआई की तहरीर पर शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. उसके पास से रेलवे भर्ती बोर्ड चेयरमैन का फर्जी परिचय कार्ड व टीटीई पोशाक बरामद हुई है. अरोपी को जेल भेज दिया गया है.