आगरालीक्स… आगरा में बसपा से चुनाव जीतने के बाद सपा के मंच पर दिखाई देने वाले विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा ने बसपा से चुनाव जीता था, इसके बाद सपा के मंच पर दिखाई दिए। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विधायक छोटेलाल वर्मा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा ज्वाइन कराई। फतेहाबाद से उनके भाजपा से चुनाव लडने के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है।
2012 विधानसभा चुनाव में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा से बसपा से छोटेलाल वर्मा जीते थे, उन्होंने सपा प्रत्याशी डॉ राजेंद्र सिंह को हराया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही छोटेलाल वर्मा बसपा से अनऔपचारिक रूप से अलग हो गए और बसपा के मंच पर दिखाई नहीं दिए। लोकसभा चुनाव के दौरान सपा से विधायक छोटेलाल वर्मा की नजदीकी देखी गई, लेकिन उन्होंने सपा ज्वाइन नहीं की, ऐसा करने पर उनका विधायक पद निरस्त हो सकता था।
टिकट को लेकर सपा और भाजपा के चक्कर
विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा को चुनाव लडना है, वे सपा से चुनाव लडना चाहते थे। लेकिन सपा से डॉ राजेंद्र सिंह चुनाव लडेंगे, ऐसे में उन्होंने भाजपा में नजदीकी बढाई, चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उनके चुनाव लडने की संभावना है, लेकिन अभी तक भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
भाजपा से फतेहाबाद से चुनाव लडने वाले दावेदारों के उडे होश
भाजपा से फतेहाबाद से आधा दर्जन दावेदार चुनाव लडने की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच भाजपा में छोटेलाल वर्मा के शामिल होने से उनके होश उडे हुए हैं। इस तरह फतेहाबाद के दावेदारों में सबसे ऊपर छोटेलाल वर्मा हैं। इस सीट से अन्य सीटों के जातिगत वोट बैंक पर भी असर पडेगा, इसे देखने के बाद ही फतेहाबाद से प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।
Leave a comment