आगरालीक्स(22th September 2021 Agra News)… आगरा में पारिवारिक विवाद में तीन बच्चों के पिता ने फांसी लगाई.
पत्नी से चल रहा है पारिवारिक विवाद
पुलिस ने बताया कि फाउंड्री नगर के हनुमान नगर में संजय पुत्र अनाहर सिंह रहता है। वह टैक्सी चालक था। वह मूल रूप से नखली थाना अटेर जिला भिंड मध्य प्रदेश का रहने वाला था। 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। इसके कुछ दिन बार से ही उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। वहां रात में उसने फांसी लगा ली।

बुधवार सुबह हुई जानकारी
बुधवार सुबह जब वह बाहर नहीं निकला तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखा तो उसका शव केबिल से छत पर बने कुंडे से लटका हुआ था। परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।